Home ज्योतिष साल का आखिरी शुक्रवार, इन राशियों की पलटेगा किस्मत,पढ़े राशिफल

साल का आखिरी शुक्रवार, इन राशियों की पलटेगा किस्मत,पढ़े राशिफल

0

आज पौष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। आज सिद्धि योग और नक्षत्र परिवर्तन के चलते ग्रहों की चाल का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों को लाभ और सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को संयम और सतर्कता रखने की जरूरत होगी।  आज का दिन सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या संकेत लेकर आया है। पढ़िए दैनिक राशिफल।

मेष राशि के लिए मेहनत और सफलता का दिन

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका ध्यान केवल काम के प्रति रहेगा और इसके लिए आप कठोर परिश्रम करने को तैयार रहेंगे। आप ज्यादा लोगों से जुड़े रहेंगे और लोग भी आपकी सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे।

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 2

वृष राशि के लिए संवाद और लाभ के योग

आज दिन शानदार रहेगा। आपकी कम्युनिकेशन स्किल दूसरों को प्रभावित करेगी और इसका लाभ मिलेगा। बिना नतीजों की चिंता किए मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। बिजनेस में अचानक फायदा मिलेगा।

  • शुभ रंग – गुलाबी
  • शुभ अंक – 1

मिथुन राशि को मिलेगा सम्मान और सफलता

आज का दिन बेहतरीन है। सोचे हुए काम और योजनाएं पूरी होंगी। रुके हुए काम पूरे करने में किस्मत का साथ मिलेगा। अपने गुणों और काम की वजह से सम्मान मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

  • शुभ रंग – काला
  • शुभ अंक – 5

कर्क राशि के लिए लाभ और रिश्तों में मधुरता

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। कठिन मामलों पर बातचीत से समाधान मिलेगा। जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फायदा मिलेगा। महत्वपूर्ण कामों पर फोकस रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। स्टूडेंट्स मैथ्स में भाई की मदद ले सकते हैं।

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 3

सिंह राशि के लिए आत्मविश्वास और प्रशंसा

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। नया बिजनेस या नौकरी के अवसर तलाशने वालों के लिए समय अनुकूल है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और ऑफिस में आपकी पर्सनालिटी की तारीफ होगी।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 7

कन्या राशि को मिलेगा पारिवारिक और आर्थिक लाभ

कन्या राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। खानपान पर ध्यान दें। मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 4

तुला राशि के लिए संतुलन और नए अवसर

आज का दिन मिला जुला रहेगा। सकारात्मक सोच से असंभव काम भी संभव होंगे। विद्यार्थियों को सफलता के लिए थोड़ी और मेहनत करनी होगी। कारोबार और करियर की समस्याएं दूर होंगी। नई कोशिशों में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग – बैंगनी
  • शुभ अंक – 8

वृश्चिक राशि के लिए धैर्य और धन लाभ

वृश्चिक राशि वालों आज मन में थोड़ी उलझन रहेगी, लेकिन जीवनसाथी से बात करने पर समाधान मिलेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। आत्मविश्वास बढ़ने से रुके काम पूरे होंगे। अचानक धन लाभ होगा।

  • शुभ रंग – मरून
  • शुभ अंक – 6

धनु राशि के लिए प्रगति और पारिवारिक सहयोग

आज का दिन बढ़िया रहेगा। सार्वजनिक और प्रोफेशनल कार्यों में अनुकूलता रहेगी। परिवार के साथ विचार विमर्श से समस्याओं का समाधान होगा। मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रगति वाला है।

  • शुभ रंग – आड़ू
  • शुभ अंक – 9

मकर राशि के लिए नए अवसर और सफलता

आज दिन नई उमंग लेकर आएगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर में सुख शांति रहेगी। मित्र की मदद से बिगड़े काम बनेंगे। जमीन से जुड़े निवेश में लाभ मिल सकता है।

  • शुभ रंग – सुनहरा
  • शुभ अंक – 7

कुम्भ राशि के लिए सम्मान और नए प्रोजेक्ट

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। घर की सफाई या नवीनीकरण में व्यस्त रहेंगे। व्यापार में नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। विदेश जाने का निमंत्रण मिल सकता है। लवमेट से उपहार मिलेगा।

शुभ रंग – भूरा
शुभ अंक – 8

मीन राशि के लिए सहयोग और ऊर्जा

आज का दिन खास रहेगा। भाई और माता का सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों की मदद से काम समय पर पूरा होगा। खानपान का ध्यान रखें। महिलाओं को शॉपिंग में डिस्काउंट मिल सकता है। घर की साफ सफाई में व्यस्त रहेंगे।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here