Home देश अरावली ऑर्डर पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगाया, समिति का गठन किया,...

अरावली ऑर्डर पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगाया, समिति का गठन किया, 21 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

0

अरावली पहाड़ी रेंज की 100 मीटर से कम पहाड़ियों को तोड़ने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। देश की सर्वोच्च अदालत ने इस मामले पर खुद संज्ञान लिया था। इस मामले पर सुनवाई के दौरान सरकार का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले में गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कई चीजों को स्पष्ट किए जाने की जरूरत है। इसी वजह से इस विषय को संज्ञान में लिया गया है। कोर्ट ने अरावली पहाड़ी रेंज की जांच करने के लिए एक समिति का गठन किया और अगली सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख तय की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here