सकरी : छत्तीसगढ़ में आज पहला त्योहार छेरछेरा मनाया जा रहा है. सुबह-सुबह से बच्चे टोली बनाकर घर-घर पहुंच रहे हैं. आज के दिन इन बच्चों को महिलाएं धान और पैसे का दान करती हैं, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है. सभापति अरुण सिंह चौहान और सरपंच जगत राम साहू ने भी इस मौके पर ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.
छेरछेरा तिहार आज
छत्तीसगढ़ में त्योहारों की शुरुआत छेरछेरा तिहार के साथ होती है. यह पहला त्योहार है, जो हर साल पौष माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है. इस दिन बच्चे टोलियां बनाकर घर-घर छेरछेरा मांगने जाते हैं. नई फसल की कटाई और घर में भंडारण की खुशी में छेरछेरा मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं धान और पैसे करती हैं दान. यह दान शाकंभरी देवी को अर्पित किया जाता है, जिन्हें अन्नपूर्णा का रूप माना जाता है. यह त्योहार छत्तीसगढ़ की समृद्धि, कृषि संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का एक सुंदर उदाहरण.



