संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : नगर पंचायत के 10 बूथों में एसआईआर (SIR) के द्वितीय चरण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता धमतरी जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सम्माननीय श्री प्रकाश बैस जी ने की।
बैठक में नगर पंचायत नगरी के भाजपा पार्षद, बूथ अध्यक्षों, बीएलओ2, और पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री बैस जी ने एसआईआर से संबंधित द्वितीय चरण के कार्यों को अत्यंत सजगता, जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची ही चुनाव परिणाम की दिशा तय करती है, इसलिए नाम जोड़ने, घटाने, स्थानांतरण कराने तथा प्रथम चरण में जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, उन्हें दावा-आपत्ति के माध्यम से पुनः जोड़ने हेतु कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक श्रवण मरकाम जी जी, एवं सह प्रभारी नागेंद्र शुक्ला जी मंडल प्रभारी मोहन हाटा जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम,
नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा जी, विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू जी महामंत्री रूपेंद्र साहू जी, वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता प्रतिमा देवांगनसहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त भाजपा कार्यकर्ता गुरु प्रसाद साहू बल्लू, सेन प्रदीप देवांगन, पार्षद अश्विनी निषाद, शंकर देव, देवचरण ध्रुव, राजा पवार, यसकरण पटेल, विनीता कोठारी, चेलेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव विकास सोनी सुरेंद्र लहरे दीनदयाल शेरपा सहित भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहेबैठक के माध्यम से भाजपा ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि पार्टी पूरी मजबूती और संगठनात्मक तैयारी के साथ आगामी चुनावों की दिशा में आगे बढ़ चुकी है।



