सर्दियों की अलमारी में रखा स्वेटर जब पहली बार निकाला जाता है, तो वह किसी नए दोस्त जैसा लगता है। ऐसे में ऊनी कपड़े पहनना जितना सुकून देता है, उतना ही परेशान कर देता है उन पर चिपके रोएं या लिंट। नया स्वेटर हो या पसंदीदा शॉल दो-चार बार पहनते ही उस पर आए छोटे-छोटे रोएं देखकर ऐसा लगता है जैसे कपड़ा अचानक बूढ़ा हो गया हो।
अगर आपके भी ऊनी कपड़ों पर रोएं आ गए हैं, तो घबराइए नहीं कुछ आसान और स्मार्ट तरीकों से आप इनको फिर से नया जैसा बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के स्मार्ट ट्रिक्स के बारे में।
शेविंग रेजरऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए साफ और सूखा रेजर लें और उसको प्लेन जगह पर फैलाकर हल्के हाथ से चलाएं। रोएं आसानी से निकल जाएंगे। ध्यान रखें, रेजर पर ज्यादा दबाव न डालें वरना कपड़ा कट सकता है।
सेलोटेप का यूजअगर घर में लिंट रोलर नहीं है, तो सिंपल सेलोटेप का इस्तेमाल करें। टेप को हाथ में लपेटकर चिपचिपी साइड से कपड़े पर थपथपाएं रोएं तुरंत चिपक जाएंगे और आपका स्वेटर फिर से नया जैसा दिखने लगेगा।
कंघी से हटाएंऊनी कपड़ों से जल्दी रोएं हटाने के लिए कंघी का तरीका भी बेस्ट है। इसके लिए आप एक पुरानी मीडियम साइज की कंघी लें और इसे कपड़े पर चलाए और रोओं को सलीके से हटाएं। कुछ ही देर में सारे रोएं बाहर आ जाएंगे।
फ्रीजर ट्रिकआपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रीजर में भी रखकर रोओं को हटाया जा सकता है। इसके लिए ऊनी कपड़े को पॉलीबैग में डालकर थोड़ी देर फ्रीजर में रखें। ठंड के कारण रोएं जम जाते हैं और बाहर निकालते ही हाथ या ब्रश से आसानी से झड़ जाते हैं।
वेल्क्रो स्ट्रिप या ब्रश का कमालअगर आपके भी ऊनी कपड़ों पर रोएं आ गए हैं, तो वेल्क्रो स्ट्रिप या सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से ब्रश करें। यह तरीका खासकर कोट और जैकेट के लिए बढ़िया है।
प्युमिस स्टोन का सही इस्तेमालहर कोई घर में स्किन की सफाई के लिए प्यूमिक स्टोन तो जरूर रखते ही हैं। आप इसकी मदद से ऊनी कपड़ों से रोएं को आसानी से हटा सकते हैं। यह मोटे रोओं को हटाने में खासतौर पर फायदेमंद है।
धोने का सही तरीका अपनाएंऊनी कपड़ों को हमेशा उल्टा करके धोएं और माइल्ड डिटर्जेंट का यूप करें। वॉशिंग मशीन में ज्यादा घुमाने से रोएं बढ़ते हैं, इसलिए जेंटल मोड चुनें और कपड़ों को निचोड़ने की बजाय सुखाइए।



