नई दिल्ली: प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ अब लोगों को अपने स्वास्थ्य की चिंता सता रही है। हर इंसान एक स्वस्थ जीवन जीना चाहता है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर हो रहा है। खासकर प्रदूषण के कारण बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में भारत में रहने वाले लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी पर भी लगातार चर्चाएं हो रही है।
हालांकि भारत के लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले कम है। लेकिन क्या आप भारत के उस राज्य के बारे में जानते हैं, जहां लाइफ एक्सपेक्टेंसी भारत के अन्य राज्य के मुकाबले सबसे कम है।
आज इस लेख के माध्यम से हम भारत के उस राज्य के बारे में आपको बताएंगे, जहां लोग सबसे कम जीते हैं। इस राज्य के लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी लगभग साढ़े 4 साल कम है। यानी भारत के इस राज्य के लोग अन्य राज्यों की तुलना में कम जीते हैं। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से साल 2019 से लेकर 2023 तक की रिपोर्ट पर आधारित एक सांख्यिकी पुस्तिका प्रकाशित की गई है, जिसमें भारत के सभी राज्यों की आयु से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं।



