नई दिल्ली: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो बेदाग, निखरी हुई और हेल्दी स्किन पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं? महंगे सीरम, फेशियल और अनगिनत ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करते हैं, लेकिन फिर भी वो शानदार ग्लो नहीं मिल पाता, जिसकी चाहत है?
अगर हां, तो जान लीजिए कि आपकी इस तलाश का जवाब आपकी रसोई में ही छिपा है। जी हां, कुछ ऐसी ड्रिंक्स हैं जिन्हें रोजाना पीने से आप देखेंगे कि आपकी खूबसूरती वाकई में दोगुनी हो गई है। आइए जानते हैं ऐसे ही 3 शानदार ड्रिंक्स (Healthy Skin Drinks) और इन्हें पीने का तरीका।
ऐसे में, सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा अंदर से साफ और चमकदार बनती है। इसके लिए सबसे पहले आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और इसे रोजाना सुबह खाली पेट पिएं।
बता दें, यह स्किन को डिटॉक्सिफाई करने में भी मददगार है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में एक ग्रीन टी बैग डालें या एक चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां डालें। फिर 2-3 मिनट के लिए इसे डुबोकर रखें और छानकर पी लें। बता दें, आप इसे दिन में 1-2 बार पी सकते हैं।
जब शरीर हाइड्रेटेड होता है, तो स्किन भी सॉफ्ट और शाइनी बनी रहती है। इसमें साइटोकिनिन्स भी होते हैं, जो सेल्स की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं और एजिंग प्रोसेस को धीमा करते हैं। आप इसे सुबह-सवेरे पिएं तो ज्यादा बेहतर है, वरना दिन के किसी भी समय इस ड्रिंक को पिया जा सकता है।



