Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में हाड़ कपा देने वाली ठंड जारी, अंबिकापुर में 3.3 डिग्री...

छत्तीसगढ़ में हाड़ कपा देने वाली ठंड जारी, अंबिकापुर में 3.3 डिग्री पहुंचा पारा, कई इलाकों में शीत लहर का अलर्ट

0

रायपुर :छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंडी का कहर देखने को मिल रहा है. फिलहाल ठंड से राहत के आसार कम हैं. मौसम विभाग ने मध्य और उत्तरी इलाकों में अगले तीन दिन शीत लहर चलने की संभावना जताई है. इस दौरान 2 डिग्री तक तापमान गिर सकता है.

पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चली. इस दौरान अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन के कारण अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक कमी हो सकती है. उसके बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है.

कई इलाकों में शीत लहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने 8 जनवरी तक सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगाँव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, और बेमेतरा जिलों में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना जताई है. इसी तरह 8 से 9 जनवरी तक रायपुर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगाँव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला मानपुर अंबागढ़ चौकी, और बेमेतरा जिलों में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने के आसार हैं.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान तापमान 11 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here