Home मनोरंजन Ahan Shetty ने Border 2 के सेट से शेयर की बीटीएस तस्वीरें,...

Ahan Shetty ने Border 2 के सेट से शेयर की बीटीएस तस्वीरें, अन्या सिंह के साथ केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

0

नई दिल्ली: अहान शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका गाना घर कब आओगे रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म एक्शन, देशभक्ति और इमोशन से भरपूर है जिसके टीजर को देखकर फैंस को पार्ट वन की याद आ गई।

एम एस रावत के किरदार में नजर आएंगे अहानफिल्म में अहान ने भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर एम एस रावत का किरदार निभाया है। उनका ये रोल लेफ्टिनेंट कमांडर जोसेफ पियस अल्फ्रेड नोरोंहा के रोल से प्रेरित है। वह भारतीय नौसेना के अधिकारी के रूप में युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं उनकी पत्नी का किरदार अन्या सिंह निभा रही हैं।

एक्टर ने शेयर की बीटीएस तस्वीरेंवहीं अब अहान शेट्टी ने फिल्म के सेट से अपने कुछ बीटीएस फोटोज शेयर किए हैं जिसमें वो अन्या सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में अहान भारतीय नौसेना के अधिकारी की पोशाक में एकदम चुस्त दुरुस्त नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में अन्या सिंह के माथे पर चूमते हुए वो अपना प्यार जता रहे हैं। अहान शेट्टी के रोल को लेकर फैंस इसलिए भी उत्साहित हैं क्योंकि इसके पहले पार्ट में सुनील शेट्टी ने काम किया था। सुनील ने फिल्म में भैरव सिंह का रोल प्ले किया था।

कौन-कौन से किरदार आएंगे नजरबता दें कि बॉर्डर-2 साल 1997 में आई क्लासिक बॉर्डर का सीक्वल है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एयरफोर्स, ग्राउंड बैटल और बड़े पैमाने की वॉर सीक्वेंस शामिल हैं। मेकर्स ने इसे देशभक्ति की भावना से जुड़ी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here