
नई दिल्ली : हेल्थ-टेक अब सिर्फ स्टेप गिनने या नींद ट्रैक करने तक ही सीमित नहीं है। बल्कि इससे आगे बढ़ गया है। अक्सर, जब हेल्थ गैजेट्स की बात होती है, तो स्मार्टवॉच या स्मार्ट रिंग्स दिमाग में आती हैं। लेकिन अब, टेक्नोलॉजी बदल रही है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2026) में, हेल्थ से जुड़े ऐसे गैजेट्स सामने आए हैं जो लाइफ क्वालिटी से कनेक्टेड हैं। खासकर डायबिटीज, दिल की सेहत और फूड एलर्जी जैसे एरियाज में।
ये क्या-क्या मेजर करता है?
- हाइपरटेंशन (ब्लड प्रेशर से जुड़ी जानकारी)
- हार्ट एफिशिएंसी और हार्ट एज
- मसल-फैट बैलेंस
- मेटाबॉलिक एफिशिएंसी
कीमत और लॉन्च: अनुमानित कीमत 45,000 रुपये है। ये 2026 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
प्लेट पर ही एलर्जी का पता लगाने वाला डिवाइसAllergen Alert एक पोर्टेबल डिवाइस है जो खाने के छोटे सैंपल का टेस्ट करके बताता है कि उसमें लैक्टोज या ग्लूटेन है या नहीं। ये खाने के थोड़े से हिस्से को क्रश करता है, पतला करता है और फिर तुरंत एनालिसिस करके नतीजे देता है। यानी रेस्टोरेंट में बैठे-बैठे भी टेस्टिंग संभव है। ये FDA से अप्रूव्ड है।
कीमत और लॉन्च: अनुमानित कीमत 18,000 रुपये है। इसके साथ पेड सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।



