
सकरी : ग्राम परसदा में 10/01/26 शनिवार को मानस भवन के पास हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सम्मानित बिलासपुर शहर के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा द्वारा राजकीय गीत द्वारा किया गया जिसमें 20 टीमों में भाग लिया
इस कार्यक्रम के आयोजन से न केवल ग्राम के कलाकारों की छिपी प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि दर्शकों को भी एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं /युवतियों में रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना था, इस प्रतियोगिता में शास्त्रीय, समकालीन हिप-हॉप और लोक नृत्य सहित विभिन्न शैलियों में शानदार प्रस्तुतियाँ देखने को मिलीं विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपने जोशीले और ऊर्जावान प्रदर्शन से मंच पर आग लगा दी। उनकी लय, ताल और प्रस्तुति सराहनीय थी जाने-माने कोरियोग्राफर और स्थानीय कलाकार ने प्रदर्शनों का मूल्यांकन किया, जिसमें रचनात्मकता, तकनीक और मंच पर उपस्थिति को महत्व दिया गया।
प्रतियोगिता का संचालन जागेश्वर यादव ने किया, जिन्होंने सभी का स्वागत किया और नृत्य के महत्व पर प्रकाश डाला।प्रतियोगिता के अंत में, विजेताओं को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। शक्ति साहू अमन और प्रमोद ग्रुप ने प्रथम पुरस्कार जीता। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक तखतपुर प्रतिनिधि संतोष वस्त्रकार सभापति अरुण सिंह चौहान सरपंच जगत राम साहू सकरी मंडल अध्यक रवि मेहर गेंद लाल साहू उप सरपंच सुनील यादव ने प्रतिभागियों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह डांस प्रतियोगिता न केवल एक सफल आयोजन था, बल्कि कला और प्रतिभा के उत्सव का प्रतीक भी था, जिसने सभी को एक साथ लाया और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगवारी ग्रुप और सभी ग्राम वासियों का विशेष योगदान रहा।



