नई दिल्ली : भारतीय घरों में लंच हो या डिनर, थाली में ‘रोटी’ का होना सबसे जरूरी माना जाता है, लेकिन जैसे ही हम वजन घटाने के बारे में सोचना शुरू करते हैं, सबसे पहला सवाल यही आता है- “क्या मुझे रोटी छोड़ देनी चाहिए?” या फिर “मैं कौन-सी रोटी खाऊं जिससे वजन तेजी से कम हो?” आज हम आपकी इसी कन्फ्यूजन को दूर करेंगे और आप जानेंगे कि गेहूं, रागी और बेसन में से आपकी सेहत और फिगर के लिए कौन-सा आटा सबसे अच्छा है।
गेहूं की रोटी
हम बचपन से गेहूं की रोटी खाते आ रहे हैं। यह सस्ती पड़ती है और हर जगह आसानी से मिल जाती है, लेकिन वजन घटाने के नजरिए से देखें, तो इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसका ‘ग्लाइसेमिक इंडेक्स’ भी ज्यादा होता है, जिसका मतलब है कि इसे खाने के बाद खून में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है और आपको जल्दी भूख लग जाती है। अगर आप सिर्फ गेहूं की रोटी खा रहे हैं, तो वजन कम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
- अगर आपको कब्ज की समस्या है और आप पेट भरा महसूस करना चाहते हैं, तो रागी चुनें।
- अगर आप वर्कआउट करते हैं और प्रोटीन चाहते हैं, तो बेसन चुनें।
सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप केवल एक आटे पर निर्भर न रहें। जी हां, आप ‘मल्टीग्रेन आटा’ खुद बनाएं। जैसे- गेहूं के आटे में थोड़ा बेसन और रागी मिक्स कर लें। इससे आपको स्वाद भी मिलेगा और वजन भी तेजी से कम होगा।



