Home देश घने कोहरे और शीतलहर का कहर, यहां स्कूल 15 जनवरी तक बंद…

घने कोहरे और शीतलहर का कहर, यहां स्कूल 15 जनवरी तक बंद…

0

उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है. जिसके बाद गौतम बुद्ध नगर में सभी बोर्ड के नर्सरी से लेकर 8वीं क्लास तक के स्कूल को 15 जनवरी तक बंद कर दिया गया.

13 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी:- मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के अनुसार देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बिजनौर और आसपास के इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में घना कोहरा की संभावना, येलो अलर्ट जारी:- मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 जनवरी को बांदा, चित्रकूट, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

13 और 14 जनवरी को शीतलहर की संभावना:- मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 जनवरी को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल एवं आसपास के इलाकों में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here