कोमल ग्वाला अमनपथ ब्यूरो चीफ कुनकुरी:- कुनकुरी फोटोग्राफर संघ में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मनोनीत प्रक्रिया के माध्यम से फोटोग्राफर संघ कुनकुरी का पुनर्गठन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पुनर्गठन के दौरान श्री शंकर राम चौहान जी को अध्यक्ष, राशिद खान जी को कोषाध्यक्ष एवं सहदेव चौहान जी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। घोषणा के साथ ही संघ के सदस्यों में उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।
संघ के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पर पूर्ण भरोसा जताते हुए कहा कि नई टीम के नेतृत्व में फोटोग्राफर संघ कुनकुरी और अधिक सशक्त होगा तथा फोटोग्राफरों के हित में निर्णायक कदम उठाए जाएंगे। सभी सदस्यों ने संघ की एकता बनाए रखने और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जशपुर जिला फोटोग्राफर संघ से माननीय संरक्षण बद्री नाथ श्रीवास जी, शंभु गुप्ता जी, विनोद गुप्ता जी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भोला गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही कुनकुरी फोटोग्राफर संघ के सभी सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अंत में संघ के सभी सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को जोरदार तालियों के साथ हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।



