रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : “नर सेवा ही नारायण सेवा है “” इस भाव को लेकर प्रत्येक वर्ष की भांति नगर लखनपुर के प्रतिष्ठित व्यवसाई जय दुर्गा परिवार के श्री हरविंद अग्रवाल एवं राजेंद्र अग्रवाल ने 13 जनवरी दिन मंगलवार को ग्राम अमगसी पहुंच जरूरतमंदों को ऊनी गर्म कपड़े साल कम्बल स्वेटर का वितरण किया। काबिले गौर है कि जय दुर्गा परिवार मानवीय सेवा भाव को लेकर प्रत्येक साल मकर संक्रांति के मौके पर क्षेत्र में लम्बे अरसे से जरूरतमंदों को भोजन गरम कपडो का वितरण करते आ रही है।
जय दुर्गा परिवार पहले अपने मिल परिसर लखनपुर में कपड़ा बांटने कार्यक्रम आयोजित किया करती थी लेकिन लोगों के भीड़ की अधिकता को देखते हुए कार्यक्रम में तबदीली करते हुए गांव गांव पहुंच निहायती जरूरत मंदों को कर गर्म कपड़े बांट रही हैं।गर्म कपड़ा बांटने के दौरान समाजसेवी प्रदीप गुप्ता मुन्ना पांडेय,जंप अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह सहयोगी जन शामिल रहे । गरम कपडे पाकर उम्र दराज बुजुर्गवारो के चेहरे खिल उठे। उन्होंने जय दुर्गा परिवार का आभार जताया ।



