नई दिल्ली : रोटी भारतीय खानपान का एक अहम हिस्सा है। इसे खाए बिना कई लोगों का पेट नहीं भरता, लेकिन रोटी पेट भरने से कई ज्यादा जरूरी मानी जाती है। यह पोषण का एक बेहतरीन सोर्स भी है, जिस पर लोग अक्सर कम ध्यान देते हैं। बात जब भी रोटी की होती है, तो गेहूं हमेशा से ही लोगों का पसंदीदा रहा है।
हालांकि, गेहूं के साथ-साथ अन्य ऐसी कई रोटियां हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से सेहत को बेमिसाल फायदे मिलते हैं। इस बारे में विस्तार से बताते हुए हाल ही में डॉ. सलीम जैदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और बताया वो कौन-सी 7 तरह की रोटियां हैं, जिसे आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए और क्यों-
गेहूं की रोटी फाइबर और विटामिन-बी से भरपूर होने की वजह से गेहूं शरीर को एनर्जी देता है। हालांकि, इसे ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर और वजन बढ़ सकता है। इसलिए डॉक्टर की मानें, तो गेहूं को सीमित मात्रा में खाएं या इसे अन्य अनाजों के साथ मिलाकर यानी मल्टीग्रेन की तरह इस्तेमाल करें।
बाजरे की रोटी
बाजरे की रोटी सर्दियों में किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को अंदर से गर्म रखता है। साथ ही यह खून की कमी को दूर करने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) गुण अस्थमा के मरीजों को राहत देते हैं और यह ब्लड शुगर को स्टेबल रखने में भी मददगार है।
सर्दी के दिनों मक्के की रोटी और सरसों का साग खाने को मिल जाए, तो क्या ही कहने। मक्के की रोटी सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी गुणकारी होती है। विटामिन-ए से भरपूर होने की वजह से यह इंस्टेंट एनर्जी और स्टैमिना देती है। हालांकि, थोड़ी हैवी होने की वजह से यह पचने में समय लगाती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।



