Home छत्तीसगढ़ डोमनारा एसईसीएल का जिंदा नाला को फ्लाईएश से पाटने का द्वेष पूर्ण...

डोमनारा एसईसीएल का जिंदा नाला को फ्लाईएश से पाटने का द्वेष पूर्ण लगाया गया आरोप मिथ्या

0

रायगढ़ : छाल उपक्षेत्र secl के खरसिया डोमनरा खुली खदान में आज से कुछ साल पहले खनन कर कोयला निकाला गया था। खनन के दौरान जो गट्ठा हुआ उसमें पानी बहने लगा जिसे आज भी लोग खदान नाला के नाम से जानते है। जो कि बरसाती नाला है। नाले के पास खदान के गड्ढे को secl के द्वारा डीबी पावर को विधिवत प्रकिया कर फ्लाई एस यूटिलाइजेशन का परमिशन दिया गया था। इस ट्रांसपोर्टिंग कार्य को डीबी पावर से छाल ट्रांसपोर्ट प्रो. अनीता गर्ग द्वारा विभागों के नियमानुसार एवं स्थानीय ग्रामीणों के समक्ष उनकी सहमति से शांति पूर्ण ढंग से किया गया है।

दुर्भावना पूर्ण कुछ लोगों के द्वारा आर्थिक लाभ लेने के उद्देश्य से मेरे कार्य का झूठा शिकात कर सोशल मीडिया एवं अखबारों में झूठी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भ्रमात्मक समाचार मेरी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से चलवाया गया।

जल संसाधन संभाग रायगढ़ के द्वारा दिनांक 6 जनवरी कों मौका पहुंच नाले का निरीक्षण किया गया । जांच के द्वारान पाया गया की नाले के रास्ते में किसी भी प्रकार का कोई डंपिंग नहीं की गई है एवं नाला के प्राकृतिक रास्ते में किसी भी प्रकार का कोई अवरोध नहीं पाया गया। चूंकि यह बरसाती नाला है इसलिए वर्षा के अभाव में नाला अभी सुखा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here