एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़): पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) नसर उल्लाह सिद्धिकी के मार्गदर्शन में यातायात शाखा दंतेवाड़ा द्वारा ‘सारथी सम्मान कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत 18 ऐसे उत्कृष्ट वाहन चालकों को सम्मानित किया गया, जिनका सड़क पर वाहन चलाते समय आचरण एवं व्यवहार अनुकरणीय रहा है। ये चालक निम्नलिखित गुणों के लिए चुने गए:नशा रहित वाहन संचालन यातायात नियमों की पूर्ण जानकारी एवं पालन
वाहनों का नियमित एवं बेहतर रख-रखाव सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्परता से अस्पताल पहुंचाने में निःस्वार्थ सहयोग चयनित वाहन चालकों को शाल, श्रीफल भेंट कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों में आत्मविश्वास बढ़ाना, सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, यातायात नियमों के अनुपालन के लिए प्रेरित करना तथा निःस्वार्थ सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन, जिला परिवहन अधिकारी गौरव पाटले, निरीक्षक/यातायात प्रभारी विजय कुमार राठौर, सउनि जितेन्द्र त्रिपाठी, अर्जुन मण्डावी सहित यातायात शाखा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह पहल दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जो समाज में सकारात्मक उदाहरण स्थापित करेगी।



