Home छत्तीसगढ़ जंप अध्यक्ष ने धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण करते व्यवस्थाओं का...

जंप अध्यक्ष ने धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण करते व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0

मुन्ना पांडेय सरगुजा रिपोर्टर : जंप अध्यक्ष श्रीमती शशि कला विक्रम सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ लखनपुर चांदो धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद अध्यक्ष ने खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों से रूबरू होते हुए धान खरीदी के संबंध में चर्चा किया।

समिति प्रभारी से बारदाना की उपलब्धता टोकन, किसानों के लिए समुचित व्यवस्था पर चर्चा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष कपिल राजवाड़े,सुरेश सिंह, समिति अध्यक्ष परमेश्वर राम, प्रबंधक रूदन प्रसाद राजवाड़े, मिकेश ठाकुर, धीरज कुमार यादव उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here