रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : नपं लखनपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी जय दुर्गा परिवार ने 14 जनवरी दिन बुधवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत माजा में करीब चार सौ गरीब तबके के जरूरतमंदो को गर्म कपड़े शाल कम्बल वितरित किये । यह परम्परा साल- दर -साल मकर संक्रांति के मौके पर निभाई जाती रही है। इस पुनीत कार्य में
जय दुर्गा राइस मिल के मालिक तीनों भाई श्री अनील अग्रवाल, हरविंद अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, तथा समाज सेवी मुन्ना पांडेय,यतेंद्र पांडेय, जंप अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह शामिल रहे।
जय दुर्गा परिवार घर पहुंच सेवा देते हुये अपने कर कमलों से कमजोर वर्ग के जरूरतमंदों को शाल कम्बल गर्म कपड़े वितरित किये ।जय दुर्गा परिवार द्वारा गर्म कपड़ा बांटने का मकसद गांव में गरीब तबके के लोगों को ठंड के मौसम में राहत दिलाना है। पवित्र सोच की परिणिति है। ग्रामीणो ने जय दुर्गा परिवार के इस मानवीय सेवा की सराहना करते हुये उनका आभार व्यक्त किया है। इस तरह की निस्वार्थ सेवाएं जन-मानस में भाईचारा तथा इंसानियत के जड़ को मजबूत करती है। मानव सेवा ही माधव सेवा है। समाज में इस तरह की सहयोगात्मक कार्य होते रहने चाहिए। किसी का मदद किया जाना सही मायनों में ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा है। संक्रांति के उपलक्ष्य में जय दुर्गा परिवार द्वारा आगे भी कपड़े वितरित किये जाने का सिलसिला जारी रहेगा।



