Home छत्तीसगढ़ बगीचा पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत…

बगीचा पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत…

0

बगीचा , जशपुर:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज विकासखंड बगीचा के दौरे पर पहुँचे। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल परिसर स्थित हेलीपैड पर उनके आगमन के साथ ही प्रशासनिक व राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत विधायक श्रीमती रायमनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने किया। इस मौके पर आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया।

कोमल ग्वाला अमनपथ ब्यूरो चीफ जशपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here