Home स्वास्थ्य शीतलहर में इन लोगों को स्ट्रोक का खतरा ज्यादा? ये 5 गलती...

शीतलहर में इन लोगों को स्ट्रोक का खतरा ज्यादा? ये 5 गलती बिल्कुल न करें….

0

ब्रेन स्ट्रोक एक खतरनाक बीमारी है. स्ट्रोक आने के बाद अगर समय पर इलाज न मिले तो मरीज की मौत तक हो सकती है. स्ट्रोक का खतरा सर्दियों और शीतलहर के दौरान बढ़ जाता है. वैसे तो ये किसी को भी आ सकता है, लेकिन कुछ लोगों में इसका रिस्क अधिक होता है. ऐसे में डॉक्टर ने इस मौसम में लोगों को कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए. डॉक्टरों से जानते हैं कि स्ट्रोक से बचने के लिए क्या करें और किन बातों का ध्यान जरूर रखें. डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, और धूम्रपान करने वाले लोगों को स्ट्रोक का रिस्क दूसरे लोगों की तुलना में कम होता है. जिन लोंगों की उम्र 60 साल से अधिक होती है उनको भी रिस्क होता है. ऐसे में इन लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत है.

ठंड में ये गलतियां न करें:- सर्दियों में सबसे जरूरी है कि अचानक से ठंड में बाहर न निकलें. इससे स्ट्रोक का खतरा रिस्क रहता है. ऐसे में जरूरी है किबाहर जाने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग और गर्म कपड़े पहनें. इस मौसम में इस बात का ध्यान भी रखें कि शरीर में पानी की कमी न होने दें. दिन में कम से कम सात से आठ गिलास पानी पीएं. खानपान का ध्यान रखें औरसर्दियों में हाई फैट और ज्यादा नमक वाला खाना न खाएं. क्योंकि अधिक नमक बीपी को बढ़ा सकता है जो स्ट्रोक का कारण बनता है.

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण क्या होते हैं

धुंधला दिखना

चक्कर आना

सिर में तेज दर्द

चलने -फिरने में परेशानी

बोलने में परेशानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here