
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : ब्लाक बेलर मे नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष के पद पर घठुला निवासी राजू सोम की नियुक्ती होने पर बेलर ब्लाक मे काग्रेसी कार्यकर्यकर्ताओ मे खुशी छा गई और उन्हे बधाई देने का सिलसिला प्रारंभ हो गया वही पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव भी राजू सोम के निवास पहुच कर उन्हे मिठाई खिलाकर बधाई दी साथ ही लक्ष्मी ध्रुव ने कहा की आज युवाओ का जमाना है और युवा ही पार्टी को मजबूत करने अपने क्षेत्र मे पूरी लगन के साथ कार्य करते है आज राजू सोम जमीन से जुडे कार्यकर्ता है उन्हे हर नये पुराने काग्रेसी कार्यकर्ताओ की पहचान है साथ ही गाव गाव मे अच्छी पकड होने से पार्टी और मजबूत होगी साथ ही अब आने वाले चुनाव मे इसका फायदा भी होगा



