Home देश बिहार में फिर बढ़ सकती है ठंड, अगले 48 घंटे के लिए...

बिहार में फिर बढ़ सकती है ठंड, अगले 48 घंटे के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी…..

0

बिहार:- बिहार में ठंड से लोगों को अभी थोड़ी राहत मिल रही है. सुबह और शाम के वक्त लोगों को काफी ज्यादा ठंड महसूस हो रही. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने की वजह से आराम मिल रहा. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से अगले 48 घंटे के लिए चेतावनी जारी की गई है. बिहार में फिर से कनकनी वाली ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान:- मौसम विभाग की माने तो, अगले सात दिन तक सामान्य सर्दी पड़ते रहने की संभावना है. दो दिन बाद से अधिकतम तापमान में कुछ और इजाफा होने के आसार हैं. लेकिन अगले 48 घंटे के दौरान बिहार के हिमालय की तलहटी और सीमांचल वाले छह से सात जिलों के कुछ जगहों पर घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जगहों पर सुबह के समय सामान्य कोहरे की संभावना है.

पिछले 24 घंटे में बिहार का मौसम:- पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस सबौर (भागलपुर) में दर्ज किया गया है. पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान 05.9-12.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सबसे कम न्यूनतम विजिबिलिटी 400 मीटर मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) में दर्ज की गई है. जहां तक अधिकतम तापमान का सवाल है, तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. राज्य में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री से 25.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास चल रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here