Home स्वास्थ्य अनार किस मौसम में ज्यादा फायदा करता है, सर्दियों में इस फल...

अनार किस मौसम में ज्यादा फायदा करता है, सर्दियों में इस फल के क्या है, फायदे….

0

अनार को फल का राजा कहा जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल और पौधों के यौगिक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. अनार सालभर उपलब्ध रहता है, लेकिन सर्दियों के मौसम में इसे खाना शरीर को अतिरिक्त लाभ देता है. इसका कारण यह है कि सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की जरूरत होती है और अनार इस काम में काफी मददगार साबित होता है.

सर्दियों में अनार खाने के फायदे
1. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है:- सर्दियों में अक्सर सर्दी-जुकाम, इंफेक्शन और वायरल बीमारियां बढ़ जाती हैं. अनार में विटामिन C, पॉलीफेनॉल और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. ये तत्व शरीर में एंटीऑक्सीडेंट स्तर को बढ़ाकर संक्रमण से बचाव करते हैं.

2. शरीर में गर्माहट और ऊर्जा देता है:- अनार प्राकृतिक ऊर्जा का बढ़िया स्रोत है. सर्दियों में जब शरीर सुस्त महसूस करता है, तब अनार का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और थकान को दूर करता है. इसका रस रक्त में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है जिससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है और ऊर्जा बनी रहती है.
3. त्वचा को ग्लोइंग और हाइड्रेटेड रखता है:- ठंड के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. अनार में मौजूद विटामिन E और प्राकृतिक तेल त्वचा को भीतर से नमी देते हैं. इसके एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और त्वचा को ग्लोइंग व यंग बनाए रखते हैं.
4. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है:- सर्दियों में खान-पान भारी हो जाता है, जिससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. अनार के दाने फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाते हैं. यह पेट की जलन को शांत करता है और मेटाबॉलिज्म को सक्रिय रखता है.
6. खून बढ़ाता है:- हीमोग्लोबिन की कमी या एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए अनार किसी दवा से कम नहीं है. इसमें आयरन और विटामिन C दोनों मौजूद होते हैं जो मिलकर खून बढ़ाने में मदद करते हैं. सर्दियों में खून का प्रवाह धीमा हो सकता है, इसलिए अनार इस कमी को पूरा करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here