Home आस्था किस दिन मनाई जाएगी रथ सप्तमी? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा...

किस दिन मनाई जाएगी रथ सप्तमी? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

0

भगवान सूर्य हिंदू धर्म के प्रमुख देवता माना जाते हैं. सूर्य देव की उत्पत्ति से पहले सारा संसार अंधकार में डूबा हुआ था. रविवार का दिन भगवान सूर्य का माना जाता है. इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा-अराधना और व्रत किया जाता है. माघ का महीना चल रहा है. ये माह भी सूर्य देव की उपासना के लिए बहुत विशेष माना जाता है. इसी माह में रथ सप्तमी पड़ती है. रथ सप्तमी पर्व माघ मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मनाया जाता है. इस दिन भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करके उनकी विधिपूर्वक पूजा की जाती है. इस दिन सूर्य देव की उपासना और दान-पुण्य करने से आरोग्यता और सफलता का वरदान मिलता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल रथ सप्तमी कब मनाई जाने वाली है? इसका शुभ मुहूर्त और पूजा विधि भी जानते हैं.

रथ सप्तमी कब है:- इस साल माघ शुक्ल सप्तमी तिथि 24 जनवरी को रात 12 बजकर 39 मिनट पर शुरू हो रही है. वहीं इस तिथि का समापन 25 जनवरी को रात 11 बजकर 10 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयतिथि के अनुसार, इस साल 25 जनवरी 2026 को रथ सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा.

रथ सप्तमी सूर्य पूजन मुहूर्त:-  रथ सप्तमी के दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है. इस साल रथ सप्तमी पर सूर्योदय 7 बजकर 13 मिनट पर होगा. वहीं रथ सप्तमी के दिन पवित्र नदी में स्नान भी किया जाता है. इस साल रथ सप्तमी पर स्नान का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा. ये मुहूर्त 7 बजकर 13 मिनट तक रहने वाला है.

रथ सप्तमी पूजा विधि

1. रथ सप्तमी के दिन सुबह शुभ मुहूर्त में स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें.

2.फिर तांबे के पात्र में जल, रोली, अक्षत, लाल फूल और जल लें.

3. इसके बाद सूर्य देव के मंत्रों का जप करते हुए जल उनको अर्घ्य दें.

4. इसके बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

5. सूर्य चालीसा पढ़ें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here