Home छत्तीसगढ़ ग्राम कोडा मे विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

ग्राम कोडा मे विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

0

एम सी बी : तालुका विधिक सेवा समिति के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम कोडा मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व मे थाना झगड़ाखाण्ड अधिकार मित्र अंजनी यादव,अधिकार मित्र अजय विश्वकर्मा थाना मनेद्रगढ़,व उदयभान मिश्रा प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ के सहयोग से संपन्न किया गया। जिसमें नालसा के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत (NALSA) द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से DAWN योजना (नशे के विरुद्ध जागरूकता), साइबर अपराध ठगी एवं सतर्कता, परिवहन एक्ट, पॉक्सो एक्ट व श्रम विभाग द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर स्कूली छत्र-छत्राओ एवं शिक्षकों का ध्यान केंद्रित व आकर्षित किया गया और सतर्कता महत्व पर प्रकाश डाला गया। साइबर ठगी की स्थिति में सहायता के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 , नशा मुक्त्ति के लिए जारी राष्ट्रीय हेल्पलाइन की 14446 की जानकारी गई तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के उपाय बताए गए। इसके साथ ही निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।इस विधिक साक्षरता शिविर में विद्यालय के लगभग 300 लोगो ने सहभागिता की।
अंजनी यादव (PLV) थाना झगड़ा खाण्ड अजय विश्वकर्मा (plv) थाना मनेंद्रगढ़ उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here