रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : स्थानीय प्रतिष्ठित जय दुर्गा परिवार द्वारा ब्लाक क्षेत्र के गांवो में पहुंच कर निर्धन गरीब अभाव ग्रस्त शारीरिक रूप से कमजोर वृद्धजनों को ठंड से बचने लगातार गर्म कपड़े शाल कम्बल का निःशुल्क वितरण कर सहायता पहुंचाते हुये मानव सेवा कर रही है। इस श्रृंखला में जय दुर्गा परिवार के सम्मानित श्री राजेन्द्र अग्रवाल समाज सेवी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता प्रदीप कुमार गुप्ता एवं मुन्ना पांडेय ने 17 जनवरी दिन शनिवार को ग्राम पंचायत तराजू,उमरौली, अधला पहुंच अत्यंत वृद्ध उम्र दराज शारिरिक रूप से कमजोर महिला पुरूष को शाल कम्बल गर्म कपड़ों का वितरण किया। ताकि देवतुल्य वृद्ध जन कम्बल शाल ओढ़कर अपने आप को ठंड से महफूज रख सकें। निःशुल्क कम्बल शाल पाकर वृद्ध जनों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने इस मानवीय संवेदना की प्रशंसा करते हुये लरजती होंठों से जय दुर्गा परिवार का आभार जताया है। दरअसल जय दुर्गा परिवार मकर संक्रांति के मौके पर दीन हीन कमजोर तबकों के लोगों को कपड़े भोजन बांटने जैसी नेक काम सालों – से करते आ रही है। गरम कपड़ा बांटने का मकसद फकत मानव सेवा करना है। बहरहाल दूसरे दूसरे गांवों में पहुंच कर लोगों को कम्बल शाल बांटने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।



