Home लाइफ कौन कहता है सिर्फ नॉन-वेज में होता है आयरन? 6 Vegetarian Foods...

कौन कहता है सिर्फ नॉन-वेज में होता है आयरन? 6 Vegetarian Foods भी तेजी से बढ़ाते हैं हीमोग्लोबिन

0

 हीमोग्लोबिन हमारे शरीर का एक बेहद अहम प्रोटीन है, जो फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाता है। अगर इसकी कमी हो जाए तो शरीर में खून की कमी (एनीमिया), कमजोरी, चक्कर आना, थकान और इम्युनिटी कमजोर होने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

डॉक्टरों के अनुसार महिलाओं और बच्चों में हीमोग्लोबिन की कमी ज्यादा देखने को मिलती है। हीमोग्लोबिन को नेचुरली बढ़ाने के लिए हमें ऐसे आहार की जरूरत होती है जिनमें आयरन, फोलेट, विटामिन-सी और विटामिन-बी12 जैसे पोषक तत्व मौजूद हों। वेजिटेरियन लोग भी आसानी से अपने खाने में कुछ खास फूड्स को शामिल करके हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ वेजिटेरियन फूड्स के बारे में विस्तार से-

पालकहरी पत्तेदार सब्जियों में पालक सबसे अधिक पोषण देने वाली सब्जी है। इसमें आयरन, फोलेट और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पालक खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण तेजी से होता है। इसे आप सूप, सब्जी, पराठे या स्मूदी के रूप में ले सकते हैं।

चुकंदरचुकंदर को खून बढ़ाने वाली सब्जी कहा जाता है। इसमें नाइट्रेट्स, फोलेट और आयरन मौजूद होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं। डेली चुकंदर का सलाद या जूस पीने से हीमोग्लोबिन लेवल में तेजी से सुधार आता है।

अनार
अनार को प्राकृतिक “ब्लड बूस्टर” माना जाता है। इसमें आयरन, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। अनार खाने या इसका जूस पीने से खून की कमी दूर होती है और शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है।

दालें और राजमा
वेजिटेरियन के लिए प्रोटीन और आयरन का बेहतरीन स्रोत दालें और राजमा हैं। मसूर, मूंग, चना और राजमा में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने में सहायक है। इन्हें डेली आहार में शामिल करने से खून की कमी पूरी होती है और साथ ही फाइबर व प्रोटीन भी मिलता है।

ड्राई फ्रूट्स
किशमिश, खजूर, अंजीर और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स खून की कमी दूर करने के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। विशेषकर किशमिश और खजूर में मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश या खजूर खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी भी मिलती है।

सेबसेब में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स की पर्याप्त मात्रा होती है। यह खून को साफ करता है और रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ाता है। सेब का जूस बनाकर उसमें थोड़ी चुकंदर मिलाकर पीना हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए बेहद असरदार उपाय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here