नई दिल्ली: सुपरस्टार रजनीकांत फिलहाल नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं फैंस इस मूवी पर निर्माताओं से आधिकारिक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं इंतजार की घड़ियां खत्म हुई हम आपके लिए वो अपडेट लेकर आ गए हैं।
विजय सेतुपति भी आएंगे नजरवहीं अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो फिल्म 2026 के मध्य में रिलीज भी हो जाएगी। इस मूवी में विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। अभिनेता ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को बताया कि उन्होंने रजनीकांत के प्रति प्रेम और उनसे सीखने के अवसर के कारण फिल्म में एक कैमियो किया है।
जेलर 2 एक अपकमिंग एक्शन-कॉमेडी ड्रामा है जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2023 की हिट फिल्म जेलर का सीक्वल है। मोहनलाल, शिवराजकुमार, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और अन्य कलाकार भी इसमें नजर आएंगे।



