Home मनोरंजन धुरंधर की सफलता के बाद क्या ‘रेस 4’ में लौटेंगे अक्षय खन्ना…

धुरंधर की सफलता के बाद क्या ‘रेस 4’ में लौटेंगे अक्षय खन्ना…

0

Mumbai:- धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद बॉलीवुड के गलियारों में अक्षय खन्ना दोबारा सुर्खियों में आए. रहमान डकैत के उनके इंटेंस किरदार ने जहां दर्शकों को उनकी एक्टिंग क्षमता की याद दिला दी, वहीं उनके अचानक वायरल हुए FA9LA गाने पर डांस मूव्स ने सोशल मीडिया पर मानो आग लगा दी. लोग हैरान भी थे और खुश भी कि यह वही अक्षय खन्ना हैं, जो हर किरदार में बखूबी उतर जाते हैं. इस पॉपुलैरिटी के साथ ही लोगों के मन में सवाल उठना लाजमी था कि अब आगे क्या? अगली फिल्म कौन सी होगी? किस तरह का रोल करेंगे? बस यहीं से सोशल मीडिया पर बातें बनने लगीं. और तभी एक अफवाह ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा कि क्या अक्षय खन्ना रेस 4 में वापसी करने वाले हैं?

रेस 4 की चर्चा कहां से शुरू हुई:- रेस फ्रेंचाइजी का नाम आते ही तेज कारें, चालाकी, धोखा और सस्पेंस याद आ जाता है. साल 2008 में आई पहली रेस में सैफ अली खान और अक्षय खन्ना साथ नजर आए थे. अक्षय का रोल आज भी फैंस को याद है. इसलिए जब उनकी वापसी की बातें सामने आईं, तो लोगों को यह मुमकिन भी लगा. सोशल मीडिया पर खबरें फैलने लगीं कि रेस 4 में पुराने स्टार्स को फिर से लाया जा सकता है. कहा जाने लगा कि सैफ अली खान और अक्षय खन्ना एक बार फिर साथ दिख सकते हैं.

कहानी बदलकर हो सकती है अक्षय खन्ना की वापसी:- जब उनसे पूछा गया कि क्या स्क्रिप्ट में बदलाव करके अक्षय के किरदार को वापस लाया जा सकता है, तो उन्होंने इस पर भी साफ मना कर दिया. उन्होंने बताया कि पहली फिल्म में अक्षय के किरदार की मौत हो चुकी थी. उनकी कहानी वहीं खत्म हो गई थी और अब उसे आगे बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है.

रेस 4 अभी किस हालत में है:- रमेश तौरानी ने यह भी बताया कि रेस 4 की कास्ट अभी तय नहीं हुई है. सैफ अली खान या सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, वो सिर्फ अटकलें हैं. फिलहाल फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है और प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here