Home स्वास्थ्य दूध-दही के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, फायदे...

दूध-दही के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, फायदे की जगह होगा भारी नुकसान..

0

आयुर्वेद केवल इलाज का मेथड नहीं है, बल्कि सही सही तरीके से जिंदगी को जीना सिखाने वाला विज्ञान है. इसमें बताया गया है कि क्या खाना चाहिए, इसके साथ-साथ यह भी बहुत जरूरी है कि किस चीज के साथ क्या नहीं खाना चाहिए. आयुर्वेद के अनुसार गलत फूड कॉम्बिनेशन शरीर में धीरे-धीरे बीमारी की जड़ बन सकते हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञ वेंकटेश पांडे के अनुसार, “अगर खाना सही हो लेकिन उसका मिलान गलत हो, तो वही भोजन शरीर में जहर जैसा काम करने लगता है.”

आयुर्वेद में किन चीजों के साथ क्या नहीं खाना चाहिए

दूध के साथ खट्टे फल:- दूध के साथ संतरा, नींबू, अनानास या स्ट्रॉबेरी जैसे खट्टे फल नहीं खाने चाहिए. दूध ठंडा होता है और खट्टे फल गर्म होते है. दोनों साथ मिलने पर इनडाइजेशन है, गैस, एसिडिटी और स्किन प्रॉब्लम हो सकती है.

दूध के साथ नमक:- दूध और नमक को साथ में लेने से हमेशा बचना चाहिए, जैसे नमकीन चीजों के साथ दूध. इससे स्किन रिलेटेड प्रॉबलम, खुजली और दाग-धब्बे हो सकते हैं.

दूध के साथ मछली या मांस:- दूध और मछली/मांस का साथ में सेवन आयुर्वेद में बहुत हानिकारक माना गया है. दूध ठंडी तासीर का होता है और मछली भी. दोनों मिलकर खून को गंदा कर सकते हैं, जिससे एलर्जी और स्किन डिजजीज हो सकती है.

संतरे का जूस:- संतरे को हमेशा पूरा गोटा ही खाना चाहिए, इसका जूस पीना कई लोगों को नुकसान पहुंचाता है. संतरे का जब जूस निकलता है तो उसमें शुगर की मात्रा और भी ज्यादा बढ़ जाती है. जो सिर्फ शुगर के पेशंट को ही नहीं नॉर्मल लोगों को भी बहुत नुकसान पहुंचाती है.

दही के साथ गर्म चावल:- दही कहते हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि चावल ठंडे हो. गर्म चावल के साथ दही खाने से उसके सारे गुड वैक्टीरिया मार जाते हैं, इसलिए हमेशा यही कोशिश करकनी चाहिए कि दही को हमेशा ठंडी चीजों के साथ ही खाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here