नई दिल्ली : कर्नाटक के डीजीपी के रामचंद्र राव पर सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। उनके कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे थे।
वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक में बवाल मच गया। वहीं, रामचंद्र ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि उन्हें फंसाया जा रहा है।
गृह मंत्री से मिलने पहुंचेवीडियो कांड के बाद रामचंद्र कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर से भी मिलने पहुंचे थे, मगर दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी। गृह मंत्री के आवास के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान रामचंद्र ने कहा, “ये पूरी तरह से मनगढ़ंत है और ये वीडियो पूरी तरह से फेक है।”
बता दें कि रामचंद्र राव राज्य के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी और नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (डीसीआरई) के महानिदेशक (डीजीपी) थे। उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए, जिसमें वो अपने कार्यालय में महिला के साथ नजर आ रहे हैं।



