Home छत्तीसगढ़ एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 जनवरी को

एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 जनवरी को

0

कांकेर 20 जनवरी 2026 : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 जनवरी को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 181 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 50 पद, फायर मेन के 20 पद, फुड पेकिंग के 25, हैवी वाहन चालक के 10, होम केयर टेकर के 50 और शिक्षक प्रायमरी, मिडिल, हायर सेकेण्डरी स्कूल, स्पोर्टस् के 26 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर ई-रोजगार के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ पर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here