रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर द्वारा शासकीय नवीन महा विद्यालय लखनपुर में पदस्थ वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डी0पी0 साहू को हिंदी विषय में डाक्टर आफ फिलासफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है । उन्होंने अपना शोध प्रबंध प्रोफेसर (डॉ) पुनीत कुमार राय प्रभारी प्राचार्य अरुण प्रताप सिंह देव शासकीय महाविद्यालय शंकरगढ़ छत्तीसगढ़ के निर्देशन में पूरा किया है उनका शोध विषय ग्राम्य जीवन का बदलता यथार्थ और विवेकी राय के उपन्यास रहा है। हिंदी साहित्य में ग्राम्य जीवन की हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
ग्राम्य जीवन में सदियों से व्याप्त समस्याएं उनके उन्मूलन और बदलते परिप्रेक्ष्य में डॉक्टर डी0पी0 साहू ने अपने शोध के माध्यम से उन्हें उजागर किया है निश्चित ही यह शोध प्रबंध ग्राम्य में जीवन में रुचि रखने वाले शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा शोध मौखिकी परीक्षा के बाह्य परीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार सिंह विभाग अध्यक्ष हिंदी और राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक मध्य प्रदेश रहे। अपनी इस उपलब्धि पर डॉक्टर साहू ने शोध केंद्र के प्राचार्य प्रोफेसर एन0के0 देवांगन शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर माता-पिता गुरुजनों मित्रों तथा अपने महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया है ।ज्ञातव्य हो कि शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर की 2018 में स्थापना उपरांत महाविद्यालय की पहली पीएचडी है शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर परिवार ने हर्ष जताया है।



