एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : बचेली के समाजसेवी और पूर्व पार्षद फिरोज़ नवाब ने गामावाड़ा के जामपारा स्कूल में पढ़ने वाले लगभग 80% बच्चों के नंगे पैर स्कूल आने की जानकारी मिलने पर जनसहयोग से जूते-मोजे वितरण का संकल्प लिया।
इस कार्य में सेवानिवृत्त शिक्षिका एलिजाबेथ लाल, पी.एल. कलिहारी, देवेंद्र प्रताप, जनाब शराफत हुसैन, सुनील शार्दुल, मोहित तोमर, गौरव शर्मा सहित जगदलपुर के हाजी वसीम साहब का विशेष सहयोग मिला।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर फिरोज़ नवाब ने अपनी पत्नी शबाना परवीन के साथ स्वयं बच्चों को जूते-मोजे पहनाए, भारतीय ध्वज प्रदान किए और गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया।कार्यक्रम में गामावाड़ा सरपंच सुनील भास्कर, प्रधानाध्यापिका नूरजहां बानो, शिक्षक बी. प्रदीप कुमार, आरती भास्कर, श्रीमती संगीता बघेल, सुश्री संगीता नेताम, दीपिका कुंजाम, राजो भास्कर और शाहीन पम्मी उपस्थित रहे।
यह सेवा कार्य समाज में सराहना का विषय बना, जैसा कि पहले भी फिरोज़ नवाब ने अपनी पुत्री आरज़ू के जन्मदिन पर डी.एन.के. स्कूल के बच्चों को जूते वितरित कर प्रशंसा प्राप्त की थी। हाजी वसीम साहब ने कहा कि खिदमत-ए-खल्क का इससे बड़ा कार्य नहीं हो सकता, और सभी को ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देना चाहिए।



