Home छत्तीसगढ़ ग्राम हरदी में हुआ रासेयो के सात दिवसीय विशेष शिविर का...

ग्राम हरदी में हुआ रासेयो के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद :- भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 27.01.2026 से 02.02.2026 तक ग्राम हरदी में शा. वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद के तत्वाधान में शा. हाई स्कूल प्रांगण ग्राम हरदी में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य ‘नशा मुक्त समाज के लिए युवा’ हैं, जिसके प्रथम दिवस में समस्त स्वयंसेवक शिविर स्थल पहुंचने के बाद शिविर स्थल की साफ सफाई के पश्चात उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में श्री लेखराम साहू, (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष), अध्यक्षता, डॉ. आर. के. तलवरे (प्राचार्य), विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्री मिथलेश ध्रूव (सरपंच), दनेश्वर कुमार साहू (उपसरपंच), श्री शेषनारायण गजभैये, (जनभागीदारी अध्यक्ष) और हाई स्कूल के प्राचार्य एच. आर. साहू एवं समस्त पंचगण ग्राम पंचायत हरदी और ग्रामवासी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । शिविर में 60 स्वयं सेवक अपनी सेवा देंगे l शिविर डॉ. सत्यम कुमार कुम्भकार कार्यकम अधिकारी (रासेयो) के मार्गदर्शन में होगा l कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. प्रीतम के द्वारा किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here