
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इस बार बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं. शाहिद की मच अवेटेड एक्शन फिल्म ओ रोमियो वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म के टीजर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसके बाद ट्रेलर को भी जबरदस्त प्यार और सपोर्ट मिला. वैसे आपको बता दें कि शाहिद के लिए बॉक्स ऑफिस पर चुनौती भी कड़ी होगी. उनकी फिल्म को शनाया कपूर की फिल्म और एक 24 साल पुरानी फिल्म से टक्कर मिलेगी.
24 साल बाद दोबारा हो रही रिलीज:- यहां हम आपसे जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘ये दिल आशिकाना’. ये फिल्म 18 जनवरी 2002 को रिलीज हुई थी और अब पूरे 24 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में आ रही है. इसमें करण नाथ और जिविधा शर्मा ने लीड रोल निभाया था. फिल्म का हिस्सा जॉनी लीवर, अरुणा ईरानी और राजीव वर्मा जैसे कलाकार भी थे.
‘ओ रोमियो’ के लिए बनेगी खतरा:- ये दिल आशिकाना वैलेंटाइन डे के खास मौके पर रिलीज होगी. दिग्गज सिंगर कुमार सानू ने 30 जनवरी को इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ”2002 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ वापस आ रही है. नए एडिट्स और एक बिल्कुल नए गाने के साथ दोबारा रिलीज हो रही है.” फिल्म का एडिटेड ट्रेलर भी रिलीज किया गया है. इसे आज के दर्शकों के हिसाब से बनाया गया है.
कितनी हुई थी कमाई:- ये दिल आशिकाना का डायरेक्शन कुकू कोहली ने किया था. 2 घंटे की इस फिल्म को 4.25 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. जबकि इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10.43 करोड़ रूपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था.



