Home मनोरंजन सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी, इलाके में...

सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी, इलाके में मचा हडकंप, पुलिस जांच में जुटी

0

मुंबई :  फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर कल देर रात फायरिंग आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू स्थित फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की।एक अधिकारी ने बताया कि घटना तड़के हुई, जिसके बाद भवन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

अधिकारी ने कहा कि किसी ने भवन पर गोली चलाई। क्षेत्रीय पुलिस और अपराध शाखा की टीमें जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यह तुरंत पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय फिल्म निर्माता अपने आवास पर मौजूद थे या नहीं।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अज्ञात लोगों ने भवन पर चार राउंड गोलियां चलाईं, लेकिन किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। उन्होंने आगे बताया कि भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक विज्ञान टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here