Home छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार बाईक सवार ने दूसरे बाइक को मारी ठोकर महिला...

तेज रफ्तार बाईक सवार ने दूसरे बाइक को मारी ठोकर महिला की मौत,जांच में जुटी पुलिस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम सीगीटिना पेट्रोल पंप के सामने एक तेज़ रफ़्तार बाईक सवार ने दूसरे मोटर साइकिल को जबरदस्त ठ़ोकर मार दी जिससे सवार महिला की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक दशमेत राजवाड़े पति देवप्रसाद राजवाड़े उम्र 55 वर्ष साकिन ग्राम पीपरखार अपने नातिन दामाद शिवप्रकाश राजवाड़े के साथ 31 जनवरी 26 को मटर बेचने ग्राम सीगीटाना गये हुये थे।

शाम तकरीबन छः बजे पंप में पेट्रोल भराने जा रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 130 अम्बिकापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने सामने जा रही मोटरसाइकिल को जबरदस्त ठ़ोकर मार दिया जिससे नातिन दामाद शिवप्रकाश राजवाड़े के साथ मोटर साइकिल में सवार महिला दशमेत राजवाड़े दूर जा गिरी जिससे उसके सिर एवं चेहरे में गंभीर चोट लगी। डायल 112 की मदद से दोनों मजरूह दशमेत राजवाड़े तथा दामाद शिवप्रकाश को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लाया गया जहां जांचोपरांत डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर लखनपुर पुलिस मकतुल महिला के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया। देर रात होने कारण शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर फरार मोटरसाइकिल सवार की पतातलाश करने जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here