
महासमुंद : जय माँ सोनाई रुपई कबड्डी समिति द्वारा ग्राम कौंदकेरा में प्रतिवर्ष द्वारा आयोजित कबड्डी स्पर्धा रविवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जनपद सभापति श्रीमती सुधा चन्द्राकर रही। अध्यक्षता योगेश्वर चन्द्राकर ने की। श्रीमती चंद्राकर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कबड्डी हमारे छत्तीसग़ढ का अपना खेल जिसमें बल, बुद्धि, चपलता के साथ धैर्य का समायोजन अत्यंत आवश्यक है। आज जिस तरह स्थानीय युवाओं का उत्साह से क्रिकेट का स्थान पर कबड्डी लेने लगा है वो दिन दूर नहीं जब हमारे स्थानीय खिलाडी भी राष्ट्रीय और अंतरास्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहरायेंगे।
जरूरत है इन्हे सही अवसर, प्रशिक्षण एवं संस्धान उपलब्ध कराने की जिसके लिए मेरा हर संभव प्रयास होगा की वो समस्त सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध करा संकू। स्पर्धा में विजयी टीम लोहारडीह, द्वितीय चिखली, तृतीय लहँगार, चतुर्थ लोहारडीह, पंचम भानपुर एवं षष्ठम केडियाडीह रही। टीम के खिलाडियों को शील्ड, मेडल और नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं आयोजक टीम के सदस्यों कुश, दुर्गेश, देवेंद्र, खम्भन, जागेश्वर, शैलेन्द्र, नवीन, डोमन, रुपेश, यशवंत,नानू, सूरज, मनोज,. नागेश, रेवा को सफल आयोजन पर बधाई दी। जनसहयोग के लिए ग्रामीणों संचालको एवं निर्णायकों को धन्यवाद प्रेषित किया और आयोजन को निरंतर जारी रखने की अपील की।



