Home छत्तीसगढ़ सुसाइड कर रहे युवक का पैर टूटा, ओवरब्रिज से कूदकर जान देने...

सुसाइड कर रहे युवक का पैर टूटा, ओवरब्रिज से कूदकर जान देने की कोशिश

0

दुर्ग : भिलाई नगर निगम का एक कर्मचारी आत्महत्या करने दुर्ग के धमधा नाका ओवरब्रिज पर पहुंचा। काफी देर तक यहीं पर भटकता रहा और अचानक से ब्रिज से नीचे रेल पटरी पर कूद गया। करीब 20 फीट की उंचाई से नीचे कूदने पर उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसका पैर टूट गया है।

जब स्थानीय लोगों ने उसे आत्महत्या करने की वजह पूछी तो वो रोने लगा और कहने लगा कि घर वाले उसे बार-बार चिढ़ाते थे और मारने की धमकी देते थे। इसकी वजह से वो आत्महत्या करने पहुंचा है। आत्महत्या करने आए निगम के कर्मचारी का नाम भानुप्रताप देशमुख, पिता कमलेश देशमुख उम्र 30 साल है। वह जेवर सिरसा वार्ड नं. 13 का रहने वाला है। भिलाई नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि यह मामला जीआरपी दुर्ग का है। घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। जहां पर उसका इलाज जारी है।

घायल भानुप्रताप ने बताया कि उसके घर वाले उसे बार-बार मेंटल बोलते थे इसलिए मैं मरने के लिए आया था। वहीं बताया कि मेरे मामा के लड़के लोग डॉन भेजे थे मेरे लिए। उन लोग मुझे चिढ़ाते रहते हैं कि गन रखा अपने पास, जबकि वो गन नहीं है चिड़िया भगाने वाला लिया था मैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here