Home छत्तीसगढ़ झगराखाण्ड की समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष...

झगराखाण्ड की समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से हेमलता कोमल कुमार की सौजन्य भेंट

0


सुरेश मिनोचा एमसीबी :  नगर पंचायत झगराखाण्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हेमलता कोमल कुमार ने छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान नगर पंचायत से जुड़े जनहित के विषयों, स्थानीय नागरिकों की समस्याओं एवं नगर के समग्र विकास से संबंधित मुद्दों पर गंभीर और सार्थक चर्चा हुई।श्रीमती हेमलता कोमल कुमार ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों में हो रहे भेदभाव, आम जनता को हो रही असुविधाओं तथा संतुलित विकास की अनदेखी जैसे विषयों को प्रमुखता से पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। भूपेश बघेल ने सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्यवाही एवं आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु हरसंभव समर्थन देने की बात कही।
इसी क्रम में श्रीमती हेमलता कोमल कुमार ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से उनके रायपुर स्थित निवास पर भी भेंट की। उन्होंने झगराखाण्ड नगर पंचायत में विकास कार्यों में हो रहे भेदभाव को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए एक लिखित शिकायत पत्र भी सौंपा। डॉ. चरणदास महंत ने विषय को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही एवं पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here