Home छत्तीसगढ़ डीजल चोरी मामले का मुख्य सरगना खरीददार आरोपी अनूपपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

डीजल चोरी मामले का मुख्य सरगना खरीददार आरोपी अनूपपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के हिदायत पर थाना लखनपुर पुलिस टीम ने डीजल चोरी मामले के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है दरअसल आरोपी द्वारा चोरी की डीजल को अन्य आरोपियों से सस्ते दर पर ख़रीददार महंगे दाम मे बेचकर घटना को अंजाम दिया जा रहा था । पूर्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा है।मुख्य आरोपी के विरुद्ध कबीरधाम, जयनगर, जैतहरी, बिजुरी, लखनपुर, मणीपुर, कोतवाली, गांधीनगर मे अपराध दर्ज है । डीजल चोरी का मुख्य आरोपी फरार चल रहा था ।

मामले का कैफियत इस प्रकार है कि प्रार्थी राजू यादव पिता श्री रामजी यादव उम्र 41 वर्ष साकिन चोबड़ा बड़गांव, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद (बिहार) थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 09/नवम्बर/25 को ट्रक क्रमांक सीजी/10/बीआर/2292 में सामान लोड कर रायपुर से पटना बिहार जाने के लिए निकले थे रात्रि करीब 11 बजे लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा एन०एच० 130 मेन रोड़ में राजवाड़े ढाबा के पास अपनी ट्रक को खड़ी कर ढाबा में खाना खाकर अपनी ट्रक में सो रहा था कि 09/नवंबर/25 के रात्रि करीब 11बजे से तारीख़ 10/नवम्बर 25 के सुबह 05.00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के ट्रक कमॉक सीजी 10 बी.आर. 2292 से डिजल टैंक के ढक्कन को तोड़कर करीब 280 लीटर डीजल कीमती करीब 26000/ रू० को चोरी कर ले गया है।

आसपास पूछताछ किये तो बताये कि अज्ञात स्कार्पियो वाहन में सवार व्यक्ति लोग चोरी से आकर डीजल चोरी कर ले जाते हैं प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना लखनपुर जिला सरगुजा छ०ग० में अप० क० 282/2025 धारा 305 (सी), 3(5), 317(4), 111(1),(¡¡) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया थाना लखनपुर अंतर्गत दर्ज दूसरे प्रकरण मे दिनांक 09/नवम्बर/25 को प्रार्थी सोनू प्रसाद यादव साकिन अधौरा थाना मेराल जिला गढवा झारखण्ड का थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23/10/25 को ट्रक क. CG/04/QL/3477 में सामान लोड कर रायपुर से अन्य साथी ट्रको के साथ एक साथ औरगांबाद जाने के लिये निकले थे,कि रात्रि होने से थाना लखनपुर क्षेत्र के ग्राम सिंगीटाना में नरेन्द्र ढाबा के पास सभी अपनी-अपनी ट्रक को खड़ी कर खाना खाकर अपने अपने ट्रको में सो रहे थे कि 24/अक्टूबर/25 के भोर में करीब 03:00 बजे कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के ट्रक क्रमांक CG/04/QL/3477 से 300 लीटर डीजल कीमती 28500 / रूपये साथी ट्रक CG/15/EA/8003से करीब 180 लीटर डीजल कीमती करीब 17100/ रूपये एवं ट्रक कमांक CG/15/EA/8004 से 200 लीटर डीजल कीमती करीब 19000 हजार रूपये कुल 680 लीटर डीजल कुल कीमत 64600 / रूपये अज्ञात चोर द्वारा ट्रको के डीजल टैंक के ढक्कर को तोड़कर डीजल चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 258/25 धारा 305(सी), 3(5), 317(4), 111(1),(¡¡)बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने प्रकरण के आरोपी हीरालोनी, रोहित लोनी, धुव्र लोनी, बसंत लोनी, को पूर्व मे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया था । प्रकरण में शामिल चोरी का डीजल खरीददार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को फरार आरोपी के सम्बन्ध मे पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे पुलिस टीम के सतत प्रयास से डीजल ख़रीददार आरोपी (05) रमेश गुप्ता आत्मज राम प्रसाद गुप्ता उम्र 39 वर्ष साकिन खुटाटोला थाना जैतहरी जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी बताया कि वर्ष 2022 मे सूरजपुर जेल मे निरुद्ध रहने के दौरान डीजल चोर आरोपी हीरा लोनी, रोहित लोनी, धुव्र लोनी, बसंत लोनी से जानपहचान होने पश्चात आरोपियों से मिलकर चोरी का डीजल खरीद फरोख्त का काम शुरू करना बताया , आरोपी ने घटना मे शामिल होकर आरोपियों से चोरी का डीजल 65 रुपये प्रति लीटर मे लेकर अन्य वाहन चालकों को 80-90 रुपये प्रति लीटर कि दर से बेच देना बताया । आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि आरोपी के उपर पूर्व मे भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है, आरोपी के विरुद्ध कबीरधाम, जयनगर, जैतहरी, बिजुरी, लखनपुर, मणीपुर, कोतवाली, गांधीनगर मे अपराध दर्ज है।सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, आरक्षक असलम अंसारी, राजकुमार, राकेश एक्का सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here