Home छत्तीसगढ़ रेत खदान में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, पोकलेन मशीन जप्त

रेत खदान में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, पोकलेन मशीन जप्त

0

सुरेश मिनोचा एमसीबी :  कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), जिला एमसीबी को स्थानीय मीडिया एवं आम नागरिकों द्वारा ग्राम पंचायत बिछियाटोला स्थित रेत खदान में पोकलेन चैन माउंटेड मशीन से अवैध रेत उत्खनन किए जाने संबंधी लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देशन में जिला खनिज उड़नदस्ता टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। 02 फरवरी 2026 को उड़नदस्ता टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें पोकलेन मशीन के माध्यम से रेत उत्खनन किए जाने की पुष्टि हुई।

टीम द्वारा संबंधित पोकलेन मशीन को जप्त कर सीलबंद किया गया तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई। प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए आमजन से किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here