Home छत्तीसगढ़ शिक्षकों की मनमानी समय से पूर्व स्कूल की हो जाती है छुट्टी,बच्चों...

शिक्षकों की मनमानी समय से पूर्व स्कूल की हो जाती है छुट्टी,बच्चों ने लगाया आरोप

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : सरगुजा जिले का आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गई है किसी न किसी मामले को लेकर शिक्षा विभाग हमेशा सुर्खियों में रहता है। इसी कड़ी में समय से पूर्व शिक्षकों के द्वारा स्कूलो के छुट्टी करने का मामला सामने आया है ।जहां बच्चों ने आरोप लगाया है कि प्रतिदिन दोपहर3 से 3:30 बजे तक स्कूल की छुट्टी शिक्षकों के द्वारा कर दी जाती है। दरअसल पुरा मामला विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम लब्जी के शासकीय प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला का है। 6 फरवरी दिन शुक्रवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे शिक्षकों के द्वारा स्कूलों की समय से पूर्व छुट्टी कर दी गई।

गैरजिम्मेदाराना रवैया को लेकर ग्रामीण और बच्चों ने आरोप लगाया है कि प्राथमिक शाला में शिक्षक शिक्षिका पदस्थ है।प्रतिदिन इसी तरह शिक्षकों के द्वारा समय से पूर्व स्कूलों की छुट्टी कर दी जाती है। इससे पूर्व भी विकासखंड के कई स्कूलों में समय पूर्व स्कूल बंद किये जाने जैसे मामले सामने आ चुके हैं। जहां कार्यवाही के नाम पर नोटिस जारी कर खाना पूर्ति कर दिया गया व्यवस्था सुधार नहीं हुआ है ।अब देखने वाली बात होगी की शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करते हैं या फिर नोटिस जारी कर कार्यवाही के नाम पर महज खानापूर्ति कर दिया जाएगा।

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार गुप्ता से कार्यालय में मुलाकात करने पहुंचे तो पता चला कि वह मीटिंग में अंबिकापुर चले गए हैं जिस कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here