
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने मामले मे पेशतर से पेशतर कार्यवाही कर आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 02 नग समर सीबल पम्प, 02 नग टुल्लू पम्प, एलम्युनियम के टुकड़े कुल कीमती 70 हजार रुपये जप्त है किया। इतना ही नहीं आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त ऑटो कुल कीमती तकरीबन 1.5 लाख किया गया जप्त।चोरी मामलो को लेकर पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही। इसमामले के प्रार्थी अशोक कुमर अग्रवाल साकिन बनारस रोड जवाहर मार्केट थाना गांधीनगर का दिनांक 04/फरवरी/26 को थाना गांधीनगर आकर रिर्पोट दर्ज कराया कि दिनांक 03/फरवरी/26 से 04फरवरी/26 के मध्य अज्ञात चोरों के द्वारा प्रार्थी के गोदाम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर गोदाम में रखे 02 नग समरसीबल पंप, कटर, ग्रेन्डर, बढ़ई गिरी का समान 03 एच पी का मोटर, एलम्युनियम के टुकड़े व अन्य समान जिसकी अनुमानित कीमत 70000/- रूपये है कि चोरी कर लिया गया है,। प्रार्थी की रिर्पोट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 61/26 धारा 331(4), 305(ए)
बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर संलिप्त आरोपियों का पत्ता तलाश कर रही थी । पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी तनुज चौबे को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया आरोपी ने अपना नाम (01) तनुज चौबे आत्मज अनिल उम्र 26 वर्ष साकिन बाजार के पास थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना दिनांक को गोदाम से चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया एवं चोरी के सामान को बोरा मे भरकर पूर्व परिचित ऑटो रिक्शा चालक विक्की राय जो कि पहले से चौक मे खड़ा था, उसे चोरी के सामान के बारे मे बताकर बेचने से प्राप्त रकम को बाटने की बात बोला आरोपी विक्की राय के साथ मिलकर उसके ऑटो रिक्शा क्रमांक CG/15/EG/6252 मे चोरी का सामान भरकर सदर रोड स्थित अम्बिकेश गुप्ता के बर्तन दुकान मे ले जाकर बेच देना बताया गया ।
शेष सामान स्वयं के पास होना बताया है, आरोपी के निशांदेही पर मामले मे शामिल आरोपी विक्की राय एवं खरीददार आरोपी अम्बिकेश गुप्ता को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (02) विक्की राय पिता दिपक राय उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 03 फुन्दुलडिहारी बनारस रोड थाना गांधीनगर (03)अम्बिकेश गुप्ता पिता काशीचंद गुप्ता उम्र 42 सा० अग्रसेन चौक दरोगा कुआ थाना कोतवाली का होंना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किये। पुलिस टीम ने आरोपी तनुज गुप्ता के निशानदेही पर 02 नग समर सीबल पम्प व अम्बिकेश गुप्ता के घर से 02 नग टुल्लू पम्प एवं एलम्युनियम के टुकड़े बरामद किये है, आरोपी विक्की राय के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त ऑटो जप्त किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक रमन मण्डल, राहुल सिंह, कुंदन पाण्डेय सक्रिय रहे।



