Home छत्तीसगढ़ हनुमान मंदिर से चोरी मामले मे शामिल 03 विधि से संघर्षरत बालको...

हनुमान मंदिर से चोरी मामले मे शामिल 03 विधि से संघर्षरत बालको के विरुद्ध की गई अग्रिम वैधानिक कार्यवाही

0

मुन्ना पांडेय सरगुजा रिपोर्टर :हनुमान मंदिर चोरी मामले में पुलिस ने संघर्ष रत बालको के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो 04/फरवरी 26 के दरम्यानी रात हनुमान मंदिर मे कुछ विधि से संघर्षरत बालको द्वारा घुसकर दान पेटी से नगद रकम की चोरी कर ली गई थी, उक्त प्रकरण मे पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 विधि से संघर्षरत बालको को पकड़कर पूछताछ किया गया जो विधि से संघर्षरत बालको द्वारा अज्ञानता से मंदिर मे घुसना एवं जिज्ञासा वश दान पेटी को खोलकर देखा जाना बताया गया, उक्त दान पेटी को खोलने पर कुछ नगदी रकम मिलना एवं उक्त रकम खर्च हो जाना बताया गया है। विधि से संघर्षरत बालको के द्वारा उपरोक्त घटना कारित किये जाने पर विधि से संघर्षरत बालको की सामाजिक पृष्ठभूमि भरकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, उमाशंकर साहू, नितिन सिन्हा, विवेक राय, अतुल सिंह सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here