Home छत्तीसगढ़ एनीकेट में नहाने के दौरान डूबे दो बच्चे, दूसरे दिन मिले शव

एनीकेट में नहाने के दौरान डूबे दो बच्चे, दूसरे दिन मिले शव

0

सूरजपुर : जिले के रामनगर में मोहरा एनिकट में रविवार को नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्र गहरे पानी में जाने से डूब गए. सूचना पर डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश शुरू की गई. देर शाम तक दोनों का कुछ पता नहीं चल सका. अंधेरा हो जाने के कारण रविवार रात को रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा. सुरक्षा कारणों से रात में तलाश संभव नहीं हो सकी और क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया.

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर को शिवनंदनपुर निवासी आदिल अंसारी (12 वर्ष) पिता सेराज अंसारी और जयनगर कुंजनगर निवासी अयान सद्दाम (15 वर्ष) पिता मो. जावेद दोस्तों के साथ घूमने के लिए रामनगर मोहरा एनीकट गए थे. इस दौरान आदिल और अयान नहाने के लिए डेम में उतरे लेकिन देखते ही देखते वे गहरे पानी में डूब गए. रविवार सुबह से दोबारा शुरु किए गए तलाश अभियान के करीब तीन घंटे बाद एसडीआरएफ ने दोनों नाबालिगों का शव बरामद कर लिया है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

बताया जा रहा है कि मृतक अयान सद्दाम कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र था. आदिल अपने नाना-नानी के घर मनेंद्रगढ़ में रहकर मदरसे में पढ़ाई करता था. वह शब-ए-बारात पर्व मनाने अपने माता-पिता के पास शिवनंदनपुर आया हुआ था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here