
नई दिल्ली:कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन कही जाती हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत बतौर लीड किया और सिनेमा को अकेले दम पर कई हिट फिल्मों से नवाजा। हालांकि, उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया जब उन्होंने लीड रोल्स की बजाय सपोर्टिंग रोल्स में काम किया।
साल 2008 में आई फिल्म फैशन उन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने उनके करियर को उड़ान दी, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह पहले इस फिल्म को करने से झिझक रहती थीं। वह सपोर्टिंग रोल्स में काम नहीं करना चाहती थीं।
यह सब मैंने किया क्योंकि मुझे कहीं न कहीं पता था कि वह मेरा लास्ट चांस था। अगर मैं फैशन नहीं करती तो गैंगस्टर के बाद मेरा ग्राफ नीचे ही जा रहा था।
फैशन से बदला कंगना का करियर
कंगना रनौत ने बताया कि फैशन मूवी उनके करियर के लिए टर्निंग प्वॉइन्ट रहा। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।



